Wednesday, September 18, 2024

सहारनपुर में खेत में घास लेने गए पशुपालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सहारनपुर (गंगोह)। सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर में पशुओं के लिए हरा चारा लेने गए पशुपालक की अचानक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पशुपालक ज्ञानेश सैनी अपने पशुओं के लिए हरा चारा लेने खेत में गया था। थोड़ा चारा काटने के बाद वह खेत में ही गिर गया।पड़ोसियों ने उसे देखकर गांव में सूचना दी। जिसके बाद उसे चिकित्सालय ले जाकर चिकित्सक को दिखाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पशुपालक की मौत का कारण अभी सामने नहीं आ पाया है।
माना जा रहा है उमस भरी गर्मी में उसको हार्ट अटैक आ गया होगा। जिससे उसकी मौत हो गई। पशुपालक की अचानक हुई मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय