Tuesday, April 1, 2025

एनसीआर में राहगीरों को लूटने वाला शातिर बदमाश पुलिस की गोली से हुआ लंगड़ा

नोएडा। एनसीआर में सक्रिय एक शातिर लुटेरे को थाना फेस-3 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल, लूटे हुए दो मोबाइल फोन तथा अवैध हथियार बरामद किया है। पुलिस इसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
अपर पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि थाना फेस-3 पुलिस बीती रात को सेक्टर-67 के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया। बदमाश रुकने की बजाय वहां से भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके उन्हें घेर लिया। अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देखकर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।
उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली अर्जुन शर्मा उर्फ छोटे पुत्र रमेश चन्द्र के पैर में लगी है। यह जनपद बुलंदशहर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटे हुए दो मोबाइल फोन, एक देशी तमंचा,चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया है। इस बदमाश के खिलाफ पूर्व में चोरी और लूटपाट के कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि बदमाश के आपराधिक इतिहास व अन्य विस्तृत जानकारी की जा रही है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय