Monday, February 24, 2025

अधर्म, अहंकार और अन्याय का अंत निश्चित : डा. महेश शर्मा

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने जिले में आयोजित विजय दशमी एवं दुर्गा पूजा के विभिन्न कार्यक्रमों में समर्थकों के साथ शामिल हुए। शक्ति रूपी साधना एवं सत्य ही अनंत के संदेश के साथ क्षेत्रवासियों ने इस पर्व को बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया।
नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के विभिन्न जगहों पर आयोजित रामलीला एवं दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर सांसद ने प्रभु श्री राम तथा माता दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
 इस दौरान सांसद ने प्रभु श्रीराम के आदर्शों को क्षेत्रवासियों से साझा करते हुए कहा कि बुराई चाहे रावण की हो या महिषासुर की हो, जीत हमेशा सत्य, साहस और मर्यादा की होती है। अधर्म, अहंकार और अन्याय का अंत निश्चित है। रामराज्य का अर्थ सही नीतियों के साथ व शासन जहां हर व्यक्ति के साथ न्याय हो प्रत्येक नागरिक का सम्मान हो इन्हीं आदर्शों को हमें अपने जीवन  एवं कार्यो में अनुपालन करना चाहिये। उन्होंने कहा कि धैर्य एवं संयम से ही जीवन के कठिनाईयों पर विजय प्राप्त की जा सकती है। जो जनहित के लिए समर्पित रहता है वही सच्चा नेतृत्व करता है।
विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी, नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली,  मुन्ना कुमार शर्मा, डीपी गोयल, गणेष जाटव,  उमेश त्यागी, कल्लू सिंह,  लोकेश कश्यप , पंकज झा,  तेज सिंह, नबाब सिंह चौधरी,  टीएन गोविल, टीएन. चौरसिया,  इन्द्राणी मुखर्जी, कुमारी पूनम सिंह, सत्य नारायण महावर, कौषिक चटर्जी,  अन्नु सिन्हा, एसपी चमोली, राधा कृष्ण गर्ग, आनंद भाटी,  सतपाल शर्मा,  मुकेष शर्मा,  अल्पेष गर्ग,  सुशील भारद्वाज, सचिन अम्बावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय