Saturday, April 27, 2024

मुज़फ्फरनगर में 11 वर्ष बाद लौटी पहली पत्नी, तो दूसरी को दिखाया बाहर का रास्ता, अब वो मांग रही हिस्सा !

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मोरना। ग्यारह वर्ष पूर्व पत्नी के घर से चले जाने के बाद पति ने दूसरी शादी कर ली। अब पहली पत्नी के अचानक लौटने के बाद पति ने दूसरी पत्नी को घर से निकाल दिया तथा उसके साथ मारपीट की गयी। पीडिता ने पति की सम्पत्ति पर बराबर का अधिकार जताते हुए न्याय की गुहार पुलिस से लगाई है।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव जिन्दावाला निवासी महिला कोली ने तहरीर देकर बताया कि वह दो बच्चों की मां है। उसके पति का निधन हो गया था। इसके बाद उसने गांव निवासी व्यक्ति से शादी कर ली थी। उसके पति का पहली  पत्नी से सामाजिक स्तर से सम्बंध विच्छेद हो गया था।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पहली पत्नी बच्चों को लेकर चली गयी थी तथा कहीं शादी कर ली थी। अब वह दो बच्चों को साथ लेकर 11 वर्ष बाद पुन: वापस घर आ गयी है। अब उसका पति कोली को घर से बाहर निकाल रहा है। उसका पति आपराधिक मामले में जेल चला गया था, तो कोली ने ही खेतीबाडी संभाली थी।

उसने अपने पति को कहा कि अगर वह उसे घर से निकालना चाहता है, तो आधी सम्पत्ति बांट कर दे दे। बीते 22 मार्च की दोपहर पति व उसके भतीजे ने उसके साथ मारपीट की तथा 15 वर्षीय बेटी तनु व 21 वर्षीय छोटी को घर से निकाल दिया तथा आरोपियों ने उसे तलवार से काट देने की धमकी दी है। पीडिता ने पति की जायदाद में हिस्से की मांग करते हुए सुरक्षा की गुहार पुलिस से लगाई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय