Monday, May 12, 2025

नोएडा में श्रीकांत त्यागी विवाद पर हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, वीडियो बना था वजह

 

नोएडा। नोएडा में महिला से अभद्रता और गाली-गलौज के बाद सुर्खियों में आए श्रीकांत त्यागी जमानत पर बाहर हैं। श्रीकांत त्यागी ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज किए गए मुकदमे को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इस मामले हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर लगी हुई है।

आपको बता दें कि पिछले साल पांच अगस्त को महिला से बदसलूकी करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी हुए कुछ अन्य लोगों के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज किए थे। पुलिस ने श्रीकांत को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

श्रीकांत त्यागी लगातार वेस्ट यूपी का दौरा करके राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं। हाल में सहारनपुर के दौरे के दौरान श्रीकांत त्यागी का ताजा बयान चर्चा का विषय बन गया था। श्रीकांत त्यागी ने कहा था कि भारत के अंदर अब रावण के पुतले का दहन नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही रावण दहन किया तो त्यागी-ब्राह्मण समाज मुकदमा दर्ज कराएगा। इसको लेकर अब रामलीला कमेटियों को पत्र लिखा जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय