Tuesday, May 21, 2024

दुल्हन से बोला पति- मैं किन्नर हूं, सास कहती है जेठ से रिलेशन बनाओ, शादी के 15 दिन बाद पता चली सच्चाई

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

हरदोई। हरदोई में एक दुल्हन के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित दुल्हन ने इस संबंध में पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के 15 दिन बाद उसको पता चला कि उसका पति किन्नर है। शादी के बाद से वह दुल्हन के साथ कमरे में नहीं रुकता था। रोकने पर कोई न कोई बहाना बनाकर चला जाता था। एक दिन पत्नी ने जब पति का हाथ पकड़ लिया, तब उसने कहा- मैं इस लायक नहीं हूं। मेरी शादी जबरदस्ती घरवालों ने करवाई है। मैं एक किन्नर हूं।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

नवविवाहिता का कहना है कि पति के मुंह से ये शब्द सुनकर मैं हैरान रह गई। मैंने ये बात जब अपनी सास को बताई, तो उन्होंने मुझे जेठ के साथ रिलेशन बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए तुम जेठ के पास चली जाना। बाकी तुम्हारा पति इंजीनियर तो है ही वो तुम्हारी सारी जरूरतें पूरी कर देगा। जब मैंने इसका विरोध किया, तो ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया। किसी तरह से मायके वालों को इस बात की जानकारी दी। फिर घरवाले मुझे अपने साथ ले गए।

3 महीने बाद परेशान होकर एसपी ऑफिस पहुंची

युवती की शादी 23 फरवरी 2023 में हुई थी। शादी के 15 दिन बाद उसको पता चला था कि उसका पति किन्नर है। इस घटना के बाद से वो लगातार पुलिस से मामले की शिकायत करती रही, लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही थी। 3 महीने बाद वो परेशान होकर एसपी ऑफिस पहुंच कर पूरी आपबीती बताई। इससे बाद पुलिस ने उससे तहरीर ली और जांच में जुट गई।

पीड़िता ने बताया, ”मेरी शादी शाहजहांपुर में तय हुई थी। हमें बताया गया था कि लड़का और उसका भाई दोनों इंजीनियर हैं। दोनों परिवार में बातचीत होने के बाद हमारी शादी तय कर दी गई। उसके बाद फरवरी में हमारी शादी हुई। शादी में मेरे पापा-मम्मी ने मुंह मांगा दहेज दिया। कैश-गहने सब मेरे ससुराल वालों को दिया गया। शादी के बाद मैं अपने ससुराल पहुंची, वहां सारी रस्में की गईं।

रात में मैं अपने कमरे में गई, तो वहां मेरे पति नहीं थे। मैंने उनके बारे में पूछा तो मुझे बताया गया कि उनकी तबीयत खराब है। वो बाहर सो गए हैं। इसके बाद मैं भी कमरे में जाकर सो गईं। इसके बाद दूसरे दिन वो अपने किसी दोस्त के घर चले गए। तीसरे दिन वो मुझसे पहले कमरे में जाकर सो गए। ऐसे ही करके उन्होंने 13-14 दिन निकाल दिए।”

फिर एक दिन मैंने उनका जबरन हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद वो डर गए और अपना हाथ मुझसे छुड़वा लिया। वो मेरे ऊपर चिल्लाते हुए बोले- जो तुम चाहती हो वो हमारे बीच नहीं हो सकता है। मैं इस लायक नहीं हूं। मैं वहीं कमरे में बैठकर रोती रही।

मैं किसी तरह से अपनी मम्मी को फोन पर पूरी बात बताई। वो लोग 1 दिन बाद मेरे ससुराल पहुंच गए। मेरे पापा-मम्मी की उन लोगों से बहुत बहस हुई। हम लोगों ने शादी तोड़ने और जेवर-कैश वापस करने की बात कही। पीड़िता का कहना है, शादी में हमारा बहुत पैसा खर्च हो चुका था। तभी हमने उनसे ऐसा करने के लिए कहा। लेकिन वो लोग नहीं माने और हमें घर से जाने के लिए बोल दिया।

पीड़िता का कहना है, ”वो अपनी सास, जेठ, जेठानी, पति और ससुर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है। उनके झूठ की वजह से उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है। उसको अपने ससुराल वालों से भरपाई भी चाहिए।

मामले में ASP हरदोई दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि युवती ने पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी पर प्रताड़ित करने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया है। जिसकी जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय