Friday, April 25, 2025

गाजियाबाद में छात्र अरशद की हत्या के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

गाजियाबाद। लोनी में अशोक विहार जैन कॉलोनी में 11वीं के छात्र अरशद की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सलमान ने गाजियाबाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इस हत्याकांड के अन्य आरोपियों सलमान के भाई और पिता को पुलिस अब तक गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

 

एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सलमान ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस जल्द उसको रिमांड पर लेगी। सलमान के भाई अफरीद और पिता मुन्ना की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। साहिल सिटी कॉलोनी में रहने वाले अरशद (17) अपने दोस्त कासिफ के फोन पर बुलाने पर उसके पास जैन कॉलोनी में चले गए थे।

[irp cats=”24”]

 

 

कासिफ का उसके पड़ोसी असलम के परिवार के साथ झगड़ा हो रहा था। झगड़े के चलते असलम ने अरशद के पेट में चाकू से वार कर दिए थे। घटना के बाद अरशद को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। इस घटना में कासिफ के परिजनों ने असलम के भाई और उसके पिता पर भी पथराव के आरोप लगाए थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय