Tuesday, April 22, 2025

अलवर में होटल पर फायरिंग कर 50 लाख की पर्ची गार्ड को देकर भागे बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

अलवर। सदर थाना क्षेत्र के टेल्को चौराहे स्थित ओल्ड राव होटल पर शनिवार की शाम करीब 7:45 बजे बदमाशों ने रंगदारी के लिए फायर कर फरार हो गए। बदमाशों ने तीन फायर होटल के शीशे पर और एक हवाई फायर किया।

इस दौरान बदमाश होटल के गार्ड को पर्ची देकर गए है। जिसमें 50 लाख रुपये की रंगदारी की डिमांड की गई है। बदमाशों की संख्या तीन बताई जा रही है। जिनमें से एक बदमाश फायरिंग करता है। दूसरा गार्ड के साथ मारपीट कर रहा है। इस दौरान बदमाशों ने गार्ड के सर पर हथियार से मारकर घायल कर दिया।

फायरिंग के बाद होटल में खाना खा रहे लोगों और कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। सब अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। होटल के कर्मचारी धर्मेंद्र ने बताया कि वह काउंटर पर बिल बना रहा था तभी बदमाश आए और होटल के शीशे पर फायर किया। जब शिक्षा टूटकर नीचे गिरा तो वह देखने लगे की शीशा कैसे टूटा तभी दो फायर और शीशों पर कर दिए। जिससे होटल के गेट पर लगे शीशे टूट गए।

बदमाशों को देखकर सब अपनी जान बचाकर भागने लगे। बदमाशों ने कुल चार फायर किए हैं। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जमा होगी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। फायरिंग की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पुलिस अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एक 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की पर्ची भी बरामद की है। पुलिस बदमाशों का पीछा कर रही है। घटना के बाद भिवाड़ी की तरफ बदमाश भागे हैं। मोगी गैंग के नाम से पर्ची दी गई है। सीसीटीवी में तीन बदमाश दिखाई दे रहे हैं जल्दी ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

यह भी पढ़ें :  जाेधपुर में पति-पत्नी ने दो बेटियों और बेटे का गला काट की हत्या, खुद ने हाथ की नस काट पीया जहर
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय