Monday, May 19, 2025

तेज बारिश से बदला पश्चिम यूपी का मौसम, आज भी छाए बादल

मेरठ। तेज बरसात से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। दो दिन से रुक-रुक कर हुई बारिश ने गर्मी व उमस से भी राहत मिली है। आसमान में काले बादल छाने से दिन भी अंधेरा छा गया। तेज हवा से मौसम खुशनुमा हो गया। लेकिन इससे मेरठ शहर और जिले के कस्बों व गांवों में कई स्थानों पर जलभराव हुआ और लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

 

 

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि सितंबर की शुरुआत में मानसून ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी है। जिस कारण से बारिश का असर दिखाई दे रहा है। मेरठ समेत आसपास में भी हल्की से मध्यम बारिश अभी बनी रहेगी। हालांकि अभी मेरठ में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। अभी बारिश की और भी जरूरत है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 30. 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री रिकार्ड किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय