Tuesday, April 1, 2025

मेरठ में युवक के अपहरण का मचा शोर, जंगल में मिला पड़ा

मेरठ। कंकरखेड़ा के नंगलाताशी निवासी अरशद ने मायके गई पत्नी को वापस बुलाने के लिए अपहरण व मारपीट का नाटक रच दिया। युवक ने परिजन को वीडियो कॉल कर घटना की जानकारी दी।

 

 

परिजन और पुलिस युवक की तलाश में जुट गए। लगभग तीन घंटे बाद युवक हाईवे किनारे जंगल में पड़ा मिला। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।

 

 

नंगलाताशी निवासी असलम ने बताया कि उसका छोटा भाई अरशद सरिया का काम करता है। अरशद घर पर मौजूद था। इसी बीच वह सुबह के समय कुछ काम के लिए सरधना फ्लाईओवर के पास तक गया था।

 

 

 

अरशद ने वीडियो कॉल कर परिजनों को बताया कि कुछ युवक हाईवे पर जिटोली फ्लाईओवर के पास ले जाकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। युवक की बात सुनकर परिजन परेशान हो गए। जिसके बाद परिजन आनन-फानन में जिटोली फ्लाईओवर के पास पहुंचे। जहां पर वो ईंख के खेत में पड़ा मिला। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय