Tuesday, May 20, 2025

केंद्र सरकार का आम जनता को बड़ा झटका, पेट्रोल-डीजल को लेकर गाजियाबाद की जनता ने दी अपनी राय

गाज़ियाबाद। आर्थिक तंगी से जूझ रही आम जनता को केंद्र सरकार ने सोमवार, 7 अप्रैल को एक और बड़ा झटका दिया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर ₹2 प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर ₹50 प्रति सिलेंडर मूल्य वृद्धि की गई है।

https://royalbulletin.in/in-case-of-mobile-seizure-case-action-on-former-mla-shahnawaz-rana/319932

इस फैसले के बाद देशभर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। जानकारों का कहना है कि एक्साइज ड्यूटी में हुई बढ़ोतरी से ईंधन की खुदरा कीमतों में तत्काल असर देखने को मिलेगा। हालांकि अंतिम कीमतें राज्यों में लगने वाले वैट (मूल्य वर्धित कर) पर भी निर्भर करेंगी।

https://royalbulletin.in/the-body-found-in-chhapar-of-muzaffarnagar-was-of-a-young-man-from-meerut-was-accused-in-the-case-of-molestation-of-a-student/320257

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी बढ़ा दाम!
गाजियाबाद पेट्रोल-डीजल एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन कुमार शर्मा ने कहा,“अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घटी हैं, इसके बावजूद केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। सरकार को चाहिए कि वह एक्साइज ड्यूटी खत्म करे और पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत दे।”

मुजफ्फरनगर में कंपनी बाग़ से युवती का अपहरण, होटल में ले जाकर किया गैंगरेप, दो आरोपी फरार

महंगाई से बेहाल गृहणियां भी नाराज़
चिरंजीव विहार निवासी पार्वती, जो एक गृहिणी हैं, ने नाराज़गी जताते हुए कहा,“एक तो पहले से ही काम-धंधा कमजोर चल रहा है। घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। ऊपर से रसोई गैस सिलेंडर पर ₹50 की बढ़ोतरी ने तो कमर ही तोड़ दी है। पहले ही महंगाई आसमान छू रही है, अब गृहस्थी कैसे चलेगी?”
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय