Sunday, February 23, 2025

10 निकायों की सरकार चुनने की प्रक्रिया शुरू, मुजफ्फरनगर नगरपालिका में भी 55 वार्डो में सभासद का चुनाव लडने की तैयारी

मुजफ्फरनगर। प्रदेश भर में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है और नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद सहित जिले में 10 निकाय हैं, जिनमें 2 नगर पालिका और आठ नगर पंचायत शामिल हैं। नगर निकाय चुनाव में इस बार जिले भर में 6,47,606 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिनमें 3,39,943 पुरुष और 3,07,673 महिला वोटर हैं ।नगरपालिका मुजफ्फरनगर में 4,21,419 मतदाता हैं।

मुजफ्फरनगर जनपद के 10 निकाय परिषद और दो नगर पालिका हैं। सीमा विस्तार के बाद पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में मतदाताओं की संख्या 4,21,419 हो गई है, जिसमें 2,22,304 पुरुष और 1,99,115 महिला वोटर हैं। मुजफ्फरनगर पालिका क्षेत्र में 55 वार्ड और 126 मतदान केंद्र हैं।

जबकि जिले की दूसरी नगर पालिका खतौली में वोटर संख्या 63,148 है। जबकि 32,857 पुरुष और 30,291 महिलाएं हैं।

बुढ़ाना जिले की सबसे बड़ी, सिसौली छोटी नगर पंचायत:

वोटर संख्या के हिसाब से देखा जाए, तो बुढ़ाना नगर पंचायत जिले की सबसे बड़ी नगर पंचायत है। बुढ़ाना में 32,940  वोटर है, जिनमें 17,075 पुरुष और 15865 महिला मतदाता हैं, जबकि किसानों की राजधानी कहे जाने वाले सिसौली नगर पंचायत में 12,738 वोटर हैं। सिसौली नगर पंचायत जिले की सबसे छोटी नगर पंचायत है।

नगर पंचायतों में मतदाताओं की संख्या: बुढ़ाना और सिसौली नगर पंचायतों से इतर अन्य में औसत मतदाता हैं। नगर पंचायत चरथावल में 18,553, पुरकाजी में 22,570, नगर पंचायत जानसठ में 17,819 और नगर पंचायत मीरापुर में 24,187 मतदाता हैं। जबकि नगर पंचायत भोकरहेड़ी में 15,333 शाहपुर में 18,899 मतदाता है।

जिले भर में बनाए गए 195 वार्ड:

मुजफ्फरनगर में 2 नगर पालिकाओं सहित 10 निकायों में 195 वार्ड हैं।
चरथावल में 14, पुरकाजी में 15, खतौली में 25, जानसठ में 14, मीरापुर में 16 और भोकरहेड़ी में 13 वार्ड हैं, जबकि बुढ़ाना में 17 शाहपुर में 13 और सिसौली में भी 13 ही वार्ड है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय