Saturday, April 12, 2025

हल्के बादलों से घिरेगा आसमान, बूंदाबांदी दिलायेगी यूपी को प्रचंड गर्मी से राहत

कानपुर। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बावजूद मैदानी इलाकों में इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है। जिससे कानपुर व आसपास के इलाकों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी तीन दिनों में हल्के बादलों से आसमान घिरा रहेगा और हल्की बारिश की संभावना है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक ट्रफ रेखा हरियाणा और पंजाब होते हुए हिमाचल प्रदेश तक जा रही है। एक ट्रफ निचले स्तरों में उत्तर आंतरिक कर्नाटक से दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अफगानिस्तान के उत्तरी भागों पर है।

बताया कि अधिकतम तापमान 41.2 और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 49 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 15 प्रतिशत रही। हवा की दिशा उत्तर पश्चिम रही जिनकी औसत गति 4.0 किमी प्रति घंटा रही।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण 20 से 22 अप्रैल के मध्य बूंदाबांदी व हल्की वर्षा होने की संभावना है। लेकिन शुरू के दो दिनों तक दिन एवं रात के तापमान में वृद्धि के आसार हैं।

यह भी पढ़ें :  अमरोहा में तीन बच्चों की मां ने पति को दिया तलाक, 12वीं के छात्र से रचाई शादी, नाम बदलकर बनी ‘शिवानी’
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय