Thursday, April 24, 2025

उप्र में हल्की बारिश की संभावना, तेज हवाओं के साथ होगी मेघ गर्जना

कानपुर। केरल में मानसून ने दस्तक दे दी और बारिश हो रही है, लेकिन उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में चल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आना शुरु कर दी हैं जिससे उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही शुरु हो जाएगी। इसके साथ ही आगामी दो दिन तेज धूल भरी हवाओं के साथ मेघ गर्जन होगी और स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश की भी संभावना है। दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं जिससे फिलहाल लोगों को गर्मी से कुछ खास राहत नहीं मिलेगी।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि अगले दो दिनों में मध्य अरब सागर, कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु तट के पास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। गुजरात के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 44.0 और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 46 और सापेक्षिक आर्द्रता 15 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रही जिनकी औसत गति 3.8 किमी प्रति घंटा रही।

[irp cats=”24”]

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, कर्नाटक, सिक्किम और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दक्षिण मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय