Monday, April 28, 2025

बेटी व दामाद की मौत से मायका में छाया मातम, गाज़ियाबाद में कार में मिले है शव

मोरना। कस्बे की बेटी व दामाद की गोली लगने से हुई मौत से मायका में शोक छा गया है। दम्पत्ति की रहस्यमय मौत से सनसनी फैली हुई है।

भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला नेहरू चौक निवासी उदयवीर राणा की पुत्री दीपक की शादी लगभग 14 वर्ष पूर्व मंगलौर थाना क्षेत्र के गाँव लिब्बारेडी गाँव में विनोद चौधरी के संग हुई थी। मंगलवार की दोपहर दीपक व उसके पति की गोली लगने से मौत की खबर से मोहल्ले में सनसनी फैल गयी।

इन्टरनेट पर वायरल खबर के अनुसार दम्पत्ति के शव गाजिय़ाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में कमला नेहरू नगर में स्थित एम्स नशा मुक्ति केन्द्र के पास सड़क किनारे एस क्रॉस नामक कार के पास पड़े मिले। विनोद पत्नी दीपक व पुत्री 12 वर्षीय शगुन पुत्र शिवाय 6 वर्ष के संग गाजिय़ाबाद के महिंद्रा एनक्लेव में रह रहे थे।

[irp cats=”24”]

जानकारी के अनुसार विनोद कृषि पेस्टिसाइड बनाने का व्यवसाय कर रहे थे। प्राप्त खबरों के अनुसार विनोद अवसादग्रस्त चल रहे थे। विनोद के द्वारा पत्नी दीपक की हत्या कर स्वयं को गोली मारने की आशंका जाहिर की जा रही है। वहीं दीपक व दामाद विनोद की मौत से चौ. उदयवीर राणा के परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी है। पिता उदयवीर, माता श्रीमती बाला, भाई संजय का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपक आखिरी बार दो माह पूर्व भोकरहेड़ी पिता के घर पर मिलने आई थी। दीपक बेहद मिलनसार व व्यवहार कुशल तथा संस्कारशील लडकी थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय