Wednesday, April 16, 2025

गाजियाबाद में दो दिनों से है लाइट गायब, लोगों ने बिजली घर पर किया धरना प्रदर्शन

गाजियाबाद। लोनी के इकराम नगर कॉलोनी के 400 केवी ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने से यहां दो दिनों से लाइट नहीं आई। इससे नाराज लोगों ने रूप नगर बिजली घर पर धरना प्रदर्शन किया। कुछ महिलाएं तो बिजली घर के अंदर ही धरना पर बैठ गईं। बाद में अधिकारियों के समझाने पर क्षेत्रवासियों ने धरना समाप्त किया।

 

इकराम नगर कॉलोनी में रहने वाले अब्दुल ने बताया कि चर्च वाली गली के बाहर 400 केवी का ट्रांसफार्मर रखा हैं। इस ट्रांसफार्मर से इलाके में बिजली आपूर्ति होती है। रात करीब 11 बजे से यहां बिजली नहीं है। लोग ऊर्जा निगम के अधिकारियों को फोन करते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गली में रखा ट्रांसफार्मर जल गया है। इस वजह से बिजली नहीं आ रही है। बिजली न आने पर घरों में पानी की भी समस्या हो गई। घरों में अंधेरा छा गया। दो दिनों से बिजली नहीं आने पर बुधवार को लोगों का गुस्सा फुट पड़ा।

 

बड़ी संख्या में लोग सुबह एकत्रित हुए और रूप नगर बिजली घर पहुंचे। लोगों ने यहां धरना प्रदर्शन किया। महिलाएं बिजली घर के हॉल में जमीन पर बैठ गई। महिलाओं चेतावनी दी कि जब तक लाइट नहीं आएगी, तब वह घर नहीं जाएंगी। प्रदर्शन की सूचना पर बिजली घर पहुंचे ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने जल्द व्यवस्था को ठीक करने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोगों को गुस्सा शांत हुआ।

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद: हिंडन सिविल टर्मिनल से अब वाराणसी के लिए सीधी फ्लाइट, 1 मई से एयर इंडिया एक्सप्रेस शुरू करेगी उड़ान
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय