Saturday, February 22, 2025

टोल प्लाजा पर गाडी निकालने को लेकर पूर्व प्रमुख से हुआ विवाद , टोलकर्मियों को पीटा

बाराबंकी। टोल प्लाजा पर बंद लेन से गाड़ी निकालने को लेकर सपा पूर्व ब्लाक प्रमुख का टोल कर्मियों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान टोल प्लाजा कर्मचारियों की लात-घूसों और बंदूक की बट से पिटाई कर दी गई। इसके अलावा टोलकर्मियों ने हमलावरों पर गाड़ी में बैठाकर अगवा करने का भी आरोप लगाया। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।  पीड़ित पक्ष ने पुलिस के पास तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

अयोध्या नेशनल हाईवे स्थित अहमदपुर टोल प्लाजा पर मंगलवार की सुबह बंद लेन से गाड़ी निकालने को लेकर पूर्व सपा ब्लाक प्रमुख का टोल कर्मियों से विवाद हो गया। इस दौरान पूर्व प्रमुख के लोगो ने टोल प्लाजा कर्मियों की लात-घूसों और बंदूक की बट से पिटाई कर दी जिसमें दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने जैदपुर थाना पहुंचे हैं। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।

बता दें कि अहमदपुर टोल प्लाजा पर इन दिनों सीसीटीवी, सेंसर, हूटर, फास्टैग स्कैनर समेत अन्य उपकरण बदले जा रहे हैं। जिस लेन पर उपकरण बदले जाते हैं, उसे बंद कर दिया गया है। इसी बीच एक कार बंद लेन पर पहुंची और उससे उतरकर लोग बूम उठाकर निकलने लगे।इस पर टोल कर्मी आशुतोष सोनी (28), सोमेंद्र मिश्रा (30) एवं गार्ड सीताकांत द्विवेदी ने मना किया तो विवाद होने लगा। इस पर गाड़ी टोल के आगे आकर रुक गई। कुछ ही देर में एक एसयूवी और दो मोटर साइकिलों पर कुछ और लोग टोल प्लाजा पर आ गए। देखते ही देखते टोल कर्मियों से मारपीट शुरू हो गई। इस बीच एक हमलावर ने एसयूवी से बंदूक निकालकर टोल कर्मियों पर बट से ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए। हमले में आशुतोष सोनी व सोमेंद्र मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों कर्मियों को जिला अस्पताल भेजवाया। इस बीच एसयूवी रामसनेहीघाट और कार बाराबंकी की ओर रवाना हो चुकी थी। टोल प्लाजा मैनेजर जितेंद्र बहादुर सिंह प्रकरण को लेकर जैदपुर थाने पहुंचे हैं। थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि टोल कर्मियों की ओर से पूर्व प्रमुख समेत अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय