Monday, May 5, 2025

यूपी में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में होगा बड़ा बदलाव, सीधे जनता करेगी मतदान, उपमुख्यमंत्री ने दिए संकेत

आगरा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संकेत दिए है कि जल्द ही यूपी में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में बड़ा परिवर्तन किया  जायेगा।

उपमुख्यमंत्री रविवार को आगरा नगर निगम सदन कक्ष में ब्लॉक प्रमुख, बीडीओ सम्मेलन में पहुंचे है। उन्होंने ग्राम विकास की विभागीय योजनाओं, आगरा मंडल के समस्त मुख्य विकास अधिकारियों, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों एवं ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिशा निर्देश दिए।

नगर निगम सदन कक्ष में आयोजित सम्मेलन में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद व मैनपुरी से 42 से अधिक ब्लॉक प्रमुख व उनके प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन में अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। सभी ने अलग-अलग विषयों पर चर्चा की। सम्मेलन में प्रमुखों ने शस्त्र लाइसेंस दिलाने, मनरेगा में बजट का प्रावधान करने, सार्वजनिक भूमि से कब्जे हटवाने और प्रमुखों का प्रोटोकॉल निर्धारित करने की मांग की। इसमें बीडीओ के लिए तबादला नीति बनाने की मांग भी की गयी।

[irp cats=”24”]

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने ब्लॉक प्रमुख के चुनावों में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं।उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ऐसी व्यवस्था पर विचार कर रही है जिसमें ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव भी क्षेत्र पंचायत सदस्य व  ग्राम प्रधान की तरह जनता द्वारा किया जाएगा।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जल्द भविष्य में ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव जनता द्वारा कराए जाने पर सरकार विचार कर रही है। जिसके बाद ब्लॉक प्रमुखों को प्रोटोकॉल के साथ-साथ विभागीय बैठक व योजनाओं में पूर्ण सहभागिता मिलेगी। उन्होंने कहा कि बीडीओ के ब्लॉक स्तर पर तबादले किए जाएंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय