Saturday, May 10, 2025

बिहार : महागठबंधन सरकार में राजद कोटे के मंत्रियों के विभागों में लिए गए फैसलों, कार्यों की होगी समीक्षा

पटना। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद बिहार सरकार ने पिछली सरकार में राजद कोटे से मंत्रियों को मिले विभागों की समीक्षा कराने का फैसला लिया है। मंत्रिमंडल सचिवालय ने शुक्रवार को इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया है।

सरकार ने पथ निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियन्त्रण विभाग में किए गए कार्यों की समीक्षा का निर्णय लिया है। आदेश में कहा गया है कि 1 अप्रैल 2023 रो स्वास्थ्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में पूर्व मंत्रियों के स्तर पर किये गये कार्यों एवं लिए गए निर्णयों की समीक्षा की जाए।

आदेश में साफ तौर पर यह भी कहा गया है कि यदि आवश्यक हो, तो उनमें संशोधन भी किया जाए। इस संबंध मे विभागीय मंत्री को संबंधित आदेशों की जानकारी दी जाए एवं मंत्री से आवश्यक निर्देश भी लिए जाएं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में किए गए कार्यों की जांच करवाने की घोषणा भी की थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय