Friday, April 25, 2025

‘ये प्रगति नहीं दुर्गति यात्रा है’ नितीश कुमार पर तेजस्वी यादव का कटाक्ष!

 

 

सीतामढ़ी। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को सीतामढ़ी के सोनबरसा में जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर और समाजवाद की ताकत देखिए, जो लोग उन्हें गाली देते थे, आज वही लोग भारत रत्न दे रहे हैं।

[irp cats=”24”]

 

मुजफ्फरनगर के YouTuber पर दिल्ली-नोएडा रोड पर जानलेवा हमला

 

 

उन्होंने राजद अध्यक्ष लालू यादव को भी भारत रत्न का दावेदार बताया। उन्होंने कहा कि आज जो लोग लालू यादव को गाली दे रहे हैं, उन्हें भी इन लोगों को भारत रत्न देना होगा। बिहार में जातीय गणना कराने की चर्चा करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जब बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो जातीय गणना कराकर आरक्षण के दायरे को बढ़ाया गया। लेकिन, महागठबंधन की सरकार हटने के बाद इसे फंसा दिया गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘पकड़ुआ मुख्यमंत्री’ बताते हुए उन्होंने कहा कि अब वह थक गए हैं।

 

मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रमोद मित्तल की पत्नी से की साइबर ठगों ने 46 हजार की ठगी, तहरीर दी

 

उनके पास अब कोई विजन नहीं रह गया। भाजपा की कठपुतली बन गए हैं। उन्होंने कहा कि कहां नीतीश कुमार मोदी जी की थाली खींचते थे, लेकिन आज पैर पकड़कर गिड़गिड़ाते हैं। समाजवादी शक्तियां जब एक होंगी तो सामंती शक्तियों को हमलोग सत्ता से दूर रखने का काम करेंगे। समाज में लड़ाई कराने वालों को सत्ता में नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने भी सामाजिक बदलाव किया है और आज जो लोग लालू यादव को गाली देते हैं, याद रख लो, वही लोग एक दिन लालू यादव को भारत रत्न देने का काम करेंगे। उन्होंने लोगों से एक मौका मांगते हुए कहा कि हम आप लोगों को आर्थिक न्याय के जरिए बेरोजगारी, लाचारी और पलायन से मुक्ति दिलाने का काम करेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय