Tuesday, April 22, 2025

भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम को जान से मारने की धमकी,पुलिस जांच में जुटी

मेरठ। भाजपा के फायरब्रांड नेता कहे जाने वाले सरधना से पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम को एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद समर्थकों में आक्रोश फैल गया है।

 

मेरठ के सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक ठा. संगीत सोम को जान से मारने की धमकी देने के मामले में समर्थकों में रोष बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इसकी वायरल वीडियो में व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है।

 

सरूरपुर ब्लॉक के प्रमुख और जनता इंटर कॉलेज कपसाड़ के प्रबंधक ने सरधना और सरूरपुर थाने में अलग-अलग तहरीर देते हुए आरोपी की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग की है।

 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम को जान मारने की धमकी दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने पर समर्थकों को इसकी जानकारी हुई।
वीडियो में कहा गया है कि जिस प्रकार अतीक अहमद ने मुख्यमंत्री के सम्मान के खिलाफ बात कही थी, इसी प्रकार भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने भी मुख्यमंत्री के सम्मान का विरोध किया है।

 

जान से मारने की धमकी देने पर समर्थकों में रोष बना हुआ है। सरूरपुर ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज चौहान ने समर्थकों के साथ सरूरपुर थाना पुलिस को तहरीर दी।

यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर में दोस्त निकले हत्यारे, कूकड़ा से गायब था ई रिक्शा चालक, युवक का शव ककराला के जंगल से बरामद
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय