Saturday, September 23, 2023

पीएम मोदी को मारने की धमकी, देश में कई जगह बम विस्फोट की भी चेतावनी

पुणे- महाराष्ट्र के पुणे निवासी एक वेबसाइट संचालक ने दावा किया है कि उसे एक संदेश मिला है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने और देश में कई जगहों पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। वेबसाइट के मालिक राहुल दुधाने के इस खुलासे के बाद पुणे पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार एम ए मोखीम नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेबसाइट पर विदेश से संदेश भेजा था। वेबसाइट पर धमकी भरे संदेश में आगे कहा गया,“ मैं कई आतंकवादी संगठनों को फंडिंग कर रहा हूं। ”

- Advertisement -

दुधाने ने पुणे सिटी पुलिस के नियंत्रण कक्ष को सूचित करने के बाद पुलिस ने अलंकार पुलिस स्टेशन में एम ए मोखीम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस अब वेबसाइट पर मौजूद संदेश की सत्यता का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संदेश की जानकारी देश की अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी दे दी गई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,614FansLike
5,254FollowersFollow
38,065SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय