Monday, February 24, 2025

सहारनपुर में दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर देहात कोतवाली क्षेत्र की एक 20 वर्षीय दलित युवती के साथ टैम्पू चालक समेत तीन युवकों ने थाना नागल के भिक्कनपुर गांव में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पीडिता के परिजनों की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं और एससी एसटी एक्ट में रिर्पोट दर्ज की गई।

 

कोतवाली देहात के पुलिस निरीक्षक सतेंद्र प्रकाश सिंह की अगुवाई वाली टीम ने टपरी अड्डे के पास से टैंपू चालक सुशील पाल पुत्र शमशेर सिंह निवासी ग्र्राम शेखपुरा कदीम और दुष्कर्म की वारदात में शामिल दो अन्य युवकों रविंद्र शर्मा एवं सुशील शर्मा निवासी गांव भिक्कनपुर थाना नागल को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया। पुलिस ने पीडित युवती का मैडिकल कराया है। पुलिस के मुताबिक पीडित युवती मानसिक रूप से कमजोर है।

 

वह एक दिन पहले घर से चली गई थी। रास्ते में टैम्पू चालक सुशील पाल उसे अपने साथ अपने गांव शेखपुरा ले गया और फिर नागल भिक्कनपुर ले गया। जहां तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडिता ने फोन से अपने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने युवती को नागल क्षेत्र से बरामद कर लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय