Saturday, May 24, 2025

नोएडा के सूरजपुर में मुठभेड़ के बाद तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, दो के पैरों में लगी गोली

नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने शुक्रवार सुबह को एक सूचना का आधार पर तीन शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली 2 बदमाशों के पैर में लगी है। इनके पास से पुलिस ने चोरी की तीन कारें, अवैध हथियार सहित अन्य सामान बरामद किया है। तीनों बदमाशों के ऊपर गाजियाबाद, बुलंदशहर और गौतमबुद्व नगर के थानों में विभिन्न मामलों में 20 मुकदमें दर्ज है। बताया जा रहा है कि अभियुक्त एनसीआर क्षेत्र में लूटपाट और चोरी की वारदातें करते हैं।

 

 

मुजफ्फरनगर में शादी समारोह में बज रहे डीजे को दूसरे सम्प्रदाय के परिवार ने कराया बंद, हंगामा, मुकदमा दर्ज

 

मुठभेड़ की जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस मोजर बीयर गोल चक्कर के पास आज सुबह को चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना मिली कि रेलवे लाइन के किनारे जंगल में कुछ संदिग्ध लोग इकट्ठा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां पर छापेमारी की। अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई।

 

राष्ट्रीय लोक दल को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए सपा में शामिल

 

पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बिट्टू उर्फ प्रवेश पुत्र ज्ञान सिंह निवासी लोनी गाजियाबाद उम्र 24 वर्ष तथा गोलू जाटव पुत्र हरगोविंद प्रसाद निवासी जिला महोबा उम्र 24 वर्ष के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि एक बदमाश नवीन पुत्र उधम सिंह मौके से भाग गया था। पीछा करके पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने दो पिस्टल, मैगजीन, कारतूस, एक देसी तमंचा, एक थार जीप, एक स्कॉर्पियो कार और एक बलेनो कार बरामद किया है।

 

चुनाव आयोग ने की नयी पहल, मतदाता सूचियों की समीक्षा में मृत्यु पंजीकरण के इलेक्ट्रानिक रिकार्ड का होगा प्रयोग

 

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये बदमाश लूटपाट और चोरी की वारदातें करते हैं। मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश प्रवेश कसाना के पर पूर्व में 10 मुकदमे दर्ज है। गोलू के ऊपर पूर्व में सात तथा नवीन के पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि घायल अभियुक्तों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

90,143FansLike
5,567FollowersFollow
154,748SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय