Thursday, September 19, 2024

मेरठ में एक दिन में तीन महिलाओं ने की आत्महत्या

मेरठ। एक दिन में मेरठ में तीन महिलाओं ने आत्महत्या का ली। इनमें से एक महिला सिविल सर्विस की तैयारी कर रही थी। जबकि दो मृतक महिला शादीशुदा थीं।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सुबह 25 वर्षीय महिला रोहटा फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रही रेलवे लाइन के पास घूम रही थी। इसी बीच सामने से शालीमार एक्सप्रेस को आता देख महिला ट्रेन के सामने कूद गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

 

रेलवे रोड थाना क्षेत्र के साबुन गोदाम निवासी 27 वर्ष पूजा त्यागी पत्नी अभिषेक ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभिषेक और पूजा की शादी पांच साल पहले ही हुई थी। दोनों का एक दो साल का बेटा है। बताया गया कि शादी के बाद से ही घर में आएदिन झगड़ा होता रहता था। मंगलवार सुबह रोजाना की तरह पति नोएडा जॉब पर चला गया था। घर पर पूजा और सास मौजूद थी। देर शाम महिला ने आत्महत्या कर ली। शव को लटके देखकर सास की चीख निकल गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूजा सिविल सर्विस की तैयारी कर रही थी।

 

मूलरूप से जहांगीराबाद बुलंदशहर निवासी भरत सैनी ई-रिक्शा चलाता है। पत्नी और दो बच्चों के साथ वह ब्रह्मपुरी क्षेत्र के प्रताप विहार में रह रहा है। पत्नी मानवी स्कूल में कार्यरत थीं। बताया गया कि शनिवार को पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था। रविवार शाम कोई पड़ोसी उनके घर पहुंचा तो कमरे में मानवी का शव फंदे पर लटका था।

 

 

मानवी के परिजनों ने पति भरत सैनी, सास ओमवती, देवर रचित और देवरानी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। पिता पृथ्वी सिंह ने बताया कि फ्लैट का बैनामा कराने के लिए ससुराल वाले दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर मानवी को प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय