Wednesday, May 14, 2025

सहारनपुर में खेल रहे तीन वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार कार ने कुचला, हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद में खटियार विहार कॉलोनी में अपने मकान के सामने खेल रहे तीन वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार कार ने अचानक कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ ने आरोपी चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में खटियार विहार कालोनी निवासी तीन वर्षीय सलमान पुत्र अजरूदीन घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार वहां से गुजरी, जिसने सलमान को कुचल दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने कार चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया। कुतुबशेर थाना प्रभारी चंद्रसेन सैनी ने बताया कि आरोपी ने तालाबों के सुंदरीकरण का ठेका ले रखा है। काम देखने के लिए वह मौके पर जा रहा था। इसी बीच यह हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय