Monday, May 29, 2023

माहवारी के प्रति जागरूक करने को छात्राओं ने निकाली पैड यात्रा, सीसीएसयू में कार्यक्रम आयोजित

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ में पीरियड फेस्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की छात्राओं ने कार्यक्रम के माध्यम से किशोरियों और युवतियों को माहवारी के प्रति जागरूक किया। छात्राओं ने तेजगढ़ी चौराहे से से चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय तक पैड यात्रा निकाली। माहवारी एक प्राकृतिक और बेहद सामान्य प्रक्रिया होने के बावजूद आज इसके बारे में बात करते हुए लड़कियां झिझकती और सकुचाती है।

- Advertisement -

माहवारी स्वस्थ्य से जुड़ी अपनी समस्या को किसी से साझा नहीं कर पाती हैं। खासकर लड़कियों की इस शारीरिक और मानसिक समस्याओं का समाधान करने का बीड़ा सच्ची सहेली ने एसबीआई फाउंडेशन के साथ मिलकर उठाया। स्कूली छात्राओं को माहवारी पर जागरूक करने के उद्देश्य से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एक पीरियड फेस्ट का आयोजन हुआ। जिसमें 25 से ज़्यादा गवर्नमेंट एंड प्राइवेट इंटर कॉलेज से लगभग 140 छात्राएं तेजगढ़ी से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय तक पैड यात्रा निकाली
पैड रैली में छात्राओं ने ‘हम बोलेंगे मुँह खोलेंगे, तभी ज़माना बदलेगा’ के साथ आवाज उठाई। बैंड के साथ पीरियड्स का जश्न मनाते हुए सुभाष चंद्र बोस ऑडिटोरियम पहुंचे। जिलाधिकारी दीपक मीणा तथा चौधरी चरण विश्वविद्यालय की कुलपति संगीता शुक्ला के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मेरठ ज़िले से एसडीएम सुश्री जागृति अवस्थी जी ने पैड यात्रा का शुभारंभ किया व छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पीरियड्स एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है जिस पर हमे खुल कर बात करनी चाहिए, ये एक स्वस्थ शरीर की पहचान है। इसके  पहले सच्ची सहेली एनजीओ की प्रेसिडेंट व फाउंडर डॉ. सुरभि सिंह ने कहानियों के माध्यम से बच्चों के अंदर पीरियड्स से जुड़े मिथ्यों पर जमकर प्रहार किया जिसे बच्चों ने खूब ही सराहा। पीरियड कोई शर्म की बात नहीं है, यह सन्देश सब तक पहुँचाने के लिए पीरियड फेस्ट का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रमों में अस्मिता थिएटर ग्रुप नई दिल्ली के द्वारा पीरियड से जुड़ी समस्याओं और समाज की सोच को नुक्कड़ नाटक के द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से दर्शाया गया।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,212FollowersFollow
33,332SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय