Monday, July 1, 2024

मेरठ सिवाया टोल प्लाजा पर बढ़ गई टोल की दरें

मेरठ। सिवाया टोल प्लाजा पर छह व दस टायरा ट्रक के साथ बसों पर इस बार पांच रुपये टोल टैक्स बढ़ाया गया है। टोल की दरें रविवार देर रात 12 बजे से नई दरें लागू कर दी गईं हैं। नए शुल्क की सूची टोल पर लगा दी गईं हैं। टैक्स बढ़ने पर कोई विवाद न हो इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

प्रतिवर्ष टोल टैक्स में वृद्धि को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को टोल अधिकारियों द्वारा प्रस्ताव भेजा जाता है। एनएचएआई से अनुमति मिलने के बाद रविवार रात्रि 12 बजे से नई दरों को लागू कर दिया गया। टोल अधिकारियों ने इस बार छह व 10 टायरा ट्रक और बसों पर पांच रुपये टैक्स वृद्धि करने को लेकर प्रस्ताव भेजा था।

 

रविवार सुबह ही टोल प्लाजा पर नई दरों का बोर्ड सभी बूथों पर लगा दिया गया। इस बार टैक्स वृद्धि से लोकल व अन्य वाहन चालकों को दूर रखा गया। टोल अधिकारियों के अनुसार होलसेल प्राइज इंडेक्स पर आधारित महंगाई दर को देखते हुए लोकल वाहनों पर टैक्स में वृद्धि नहीं की गई, जिस कारण लाखों वाहन चालकों को फायदा मिलेगा।

यह दर हुईं लागू वाहन दर लोकल कार, जीप, वैन 110 , 25

एलसीवी, एलजीवी, मिनी बस  195, 95

बस या ट्रक 395, 195

बहुधुरीय वाहन 635, 315

टोल मेंटेनेंस अधिकारी बृजेश सिंह का कहना है कि बस व छह और 10 टायरा वाहनों पर पांच रुपये की वृद्धि की गई है। टोल पर नई दरों के बोर्ड सभी बूथों पर लगा दिए गए हैं। टोल पर सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को भी तैनात किया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय