Saturday, May 11, 2024

नोएडा में यातायात माह का शुभारभ, वाहन चालक नियमों का न करें उल्लंधन

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। उत्तर प्रदेश यातायात निदेशालय के आदेशानुसार नवंबर माह यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत आज पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-108 से एक यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सेक्टर-108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा, अपर पुलिस आयुक्त आनंद कुलकर्णी, पुलिस उपायुक्त हरिश चंदर, पुलिस उपायुक्त सुनीति, पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल कुमार यादव, डीसीपी रामबदन सिंह सहित कई अधिकारियों ने लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया।

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटना में देश में हर वर्ष डेढ लाख लोगों की मौत हो रही है। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी संख्या है। नोएडा एक महानगर है, यहां पर प्रबुद्ध लोग रहते हैं, तथा यहां से कई हाइवे निकलते हैं। यहां पर गाड़ियां भी काफी तेज गति से चलती है। उन्होंने कहा कि कार में बैठे सभी लोगों को सीट बेल्ट लगानी चाहिए।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

गोष्ठी में पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी ने कहा कि यातायात संबंधित दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात के नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए हर व्यक्ति को सामाजिक जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जब तक हर व्यक्ति स्वयं से अनुशासन का पालन नहीं करेगा, दुर्घटनाएं नहीं रोकी जा सकती है। उन्होंने कहा की हत्या से ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं में लोग की मौत हो रही है। यहां आकड़ा चार गुना है।

श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने कहा कि यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करने में बच्चे एक कारगर कड़ी हो सकते  है। गोष्ठी में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं और समाजसेवी संस्थाओं के लोग शामिल हुए। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा कुछ स्टाल लगाए गए थे, जिसके माध्यम से लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया गया। यूपी-112 का भी एक स्टाल लगाया गया, जिसके माध्यम से लोगों को विपत्ति समय में पुलिस को फोन करने के लिए प्रेरित किया गया।

डीपी यातायात अनिल कुमार यादव ने बताया कि यातायात माह के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों को मशीन के माध्यम से चेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न कमर्शियल वाहन चालकों का मेडिकल परीक्षण तथा आंख का परीक्षण कराया जाएगा। डीसीपी ने बताया कि यातायात माह के दौरान विपरीत दिशा में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंपलेट और पब्लिक सिस्टम के माध्यम से लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय