Monday, April 28, 2025

नोएडा में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे सो रहे 3 को कैंटर चालक ने कुचला, दो की मौत

नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर के नोएडा शहर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। सड़क किनारे सो रहे तीन लोगों को एक अनियंत्रित कैंटर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए कुचल दिया। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि अन्य का उपचार अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है।
 

 

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि श्याम सिंह पुत्र लाखन सिंह निवासी जनपद औरैया ने बिसरख थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 24-25 जुलाई की रात में उसके जीजा पूरन सिंह पुत्र बलराम सिंह निवासी जनपद मैनपुरी, श्याम पुत्र लटूरी सिंह, विनोद पुत्र रामअवतार निवासी जनपद बदायूं जो की हाइड्रा चलाने का काम करते हैं, ये लोग काम करने के बाद चार मूर्ति पुलिस चौकी के सामने सड़क किनारे सो रहे थे।

[irp cats=”24”]

 

 

उन्होंने बताया इसी बीच अज्ञात कैंटर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें कुचल दिया। इस घटना में पूरन और विनोद की मौके पर मृत्यु हो गई, तथा श्याम सिंह को अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी कैंटर चालक की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय