Saturday, April 26, 2025

मेरठ में पुलिस लाईन सभागार में दी गई पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग

मेरठ। पुलिस लाईन स्थित सभागार में 66 पुलिस कर्मियों को भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 विषय पर एक दिवस का प्रशिक्षण दिया गया।

 

पुलिस प्रशिक्षण, निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार पुलिस लाईन स्थित सभागार में आज प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुसार नये तीनों कानून (भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023) के सम्बन्ध में एक दिवसीय प्रशिक्षण पुलिस लाईन में एसएसपी एवं एसपी क्राइम एवं एसपी ग्रामीण एवं एसपी यातायात एव सीओ यातायात/कार्यालय के निर्देशन में आयोजित किया गया।

[irp cats=”24”]

 

जिसमें आलोक पाण्डेय, संयुक्त निदेशक, अभियोजन, जनपद मेरठ, सर्वेश कुमार शर्मा, जिला शासकीय अधिवक्ता(फौजदारी) मेरठ, कौशल किशोर सिंह, सहायक अभियेजन अधिकारी एवं कमलेश कुमार सहायक अभियोजन अधिकारी के द्वारा उक्त नवीनतम विधि व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। कार्यशाला में जनपद मेरठ से मुख्य आरक्षी/आरक्षी(प्रधान लेखक/लेखक) कुल 66 कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

 

उसके उपरान्त सभी प्रतिभाग करने वाले कर्मचारीगणों की परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार ली गयी एवं सभी को नये तीनों कानून के एक दिवसीय प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के सम्बन्ध में प्रमाण पत्र वितरित किये गए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय