Thursday, April 3, 2025

देवरिया में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में महिला ने प्रेमी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

देवरिया- उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के खुखुन्दू क्षेत्र में एक त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में चर्चा का विषय बन गया है। महिला ने अपने मित्र पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार खुखुन्दू क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति की शादी करीब बारह वर्ष पूर्व एक युवती से हुई थी। करीब तीन वर्ष पूर्व महिला के मायके का रहने वाला एक अल्पसंख्यक समुदाय का युवक का उसके ससुराल आना जाना लगा रहा और इस दौरान दोनों के बीच नजदीकी बढ़ गई और दोनों एक साथ रहने का निर्णय कर लिये।


प्रेमी अल्पसंख्यक युवक ने महिला को रूपये भेजकर दिल्ली अपने पास बुला लिया और दोनों एक साथ रहने लगे। कुछ दिन साथ रहने के बाद जब युवक की पत्नी को पता चला कि उसका पति किसी अन्य महिला के साथ रह रहा है, तो महिला ने थाना पहुंचकर तहरीर दी।


पुलिस के दबाव पर युवक अपने महिला मित्र को लेकर गांव आ गया और थाने से युवक अपनी पत्नी के साथ रहने की बात कहकर अपनी पत्नी के साथ चला गया। पुलिस ने बताया कि अब महिला मित्र ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप अल्पसंख्यक युवक पर लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी खुखुन्दू दिग्विजय सिंह ने आज यहां बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय