Saturday, May 17, 2025

हल्द्वानी में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा कल, सीएम धामी भी होंगे शामिल

हल्द्वानी। उत्तराखंड में कुमांऊ के प्रवेशद्वार हल्द्वानी में शनिवार यानि 17 मई को मिनी स्टेडियम से शहीद पार्क, नैनीताल रोड तक मिनी स्टेडियम से शहीद पार्क, नैनीताल रोड तक तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली जायेगी। यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। यह यात्रा भारतीय सशस्त्र बल द्वारा हाल ही में संपन्न ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित किया जायेगा।

भाजपा नेताओं के अनुसार तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का मुख्य उद्देश्य पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सफल ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान का सम्मान के साथ ही नागरिकों, समुदायों और क्षेत्रों में राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना पैदा करना है।

यात्रा में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 17 मई को सुबह 8:15 बजे एफटीआई हेलीपैड पहुंचेंगे और सुबह 8:25 बजे मिनी स्टेडियम पहुंचकर तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में भाग करेंगे। इसके बाद 10:20 बजे गौलापार हैलीपेड से देहरादून को प्रस्थान करेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट का कहना है कि इस तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में पूर्व सैनिक, युवा, मातृशक्ति, स्कूली बच्चे, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी, उच्च शिक्षा, एनसीसी, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, बैणी सेना, व्यापार मंडल, एफटीआई, निजी कॉलेजों एवं आमजन यात्रा में प्रतिभाग करेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय