Monday, March 31, 2025

सोनीपत के दो मासूम बच्चों की हत्या कर शव बागपत में फेंका,पुलिस जांच में जुटी

बागपत। हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले दो मासूम भाइयों की हत्या कर शव बागपत में फेंक दिया गया। हरियाणा पुलिस ने शक के आधार पर जब मृतक बच्चों की मां से पूछताछ की तो दोनों की हत्या की जानकारी पता चली। पूछताछ के आधार पर ही पुलिस ने मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का अपने पति से पहले ही तलाक हो चुका है।

 

हरियाणा के सोनीपत जिले के आदर्श नगर रहने वाले दो सगे भाइयों के शव बागपत जिले के बाघू और नौराजपुर गांव के गन्ने के खेत में मिले हैं। मां ने दोनों बच्चों की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने शक के आधार पर महिला से पूछताछ की तो दोनों की हत्या किए जाने का पता लगा।

 

सोनीपत के आदर्श नगर निवासी महिला ने एक दिन पहले अपने दसा साल के बेटे वंश और सात साल के बेटे यश के अपहरण का मुकदमा सिविल लाइन थाना में दर्ज कराया था। पुलिस ने शक के आधार पर महिला से पूछताछ की तो दोनों की हत्या किए जाने का पता लगा। बताया जा रहा है कि पुलिस रात में इसी मामले में महिला के परिचित युवक से पूछताछ करने गई तो उसने छत से छलांग लगा दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय