Monday, February 24, 2025

नोएडा में दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 70 पव्वा देसी शराब बरामद

नोएडा। थाना फेस-दो पुलिस और आबकारी विभाग ने विभिन्न जगहों से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध शराब बरामद किया है।

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आबकारी निरीक्षक शिखा ठाकुर को सूचना मिली कि नयागांव में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। उन्होंने बताया कि थाना फेस-दो पुलिस के साथ एक टीम बनाकर वहां पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेच रहे कृष्णा पुत्र राम भरोसे को गिरफ्तार किया गया।

 

उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 40 पव्वा देसी शराब बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेचने के धंधे में संलिप्त था। आबकारी अधिकारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना फेस-दो पुलिस ने सोनू बिन्द को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 30 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। यह आरोपी भी अवैध रूप से शराब बेचने के धंधे में संलिप्त था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय