Wednesday, May 21, 2025

दिल्ली के वसंत कुंज से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नयी दिल्ली- दिल्ली के वसंत कुंज के पास संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस ने दावा किया कि दोनों की पहचान हरियाणा के मूल निवासी अनीश (23) और 15 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये दोनो जबरन वसूली के लिए दक्षिण दिल्ली इलाके में एक प्रसिद्ध पांच सितारा होटल के पास गोलीबारी करने जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने पुलिस टीम पर कथित तौर पर कुल पांच राउंड गोलियां चलाईं, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो राउंड गोलियां चलाईं और उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

जांच के दौरान सामने आया कि अनीश कथित तौर पर रोहतक जिले में सशस्त्र डकैती, शस्त्र अधिनियम और हमले के छह आपराधिक मामलों में शामिल था। पुलिस ने दावा किया कि किशोर पहले भी इसी इलाके में एक सशस्त्र डकैती मामले में कथित तौर पर शामिल था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय