Wednesday, July 3, 2024

बदायूं में रोडवेज बस की टक्कर से टेंपो सवार दो लोगों की मौत, आठ घायल

बदायूं। जिले के उझानी कोतवाली क्षेत्र के बदायूं-मथुरा हाइवे स्थित करुआ पुल के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने गुरुवार को टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो में टक्कर लगने की वजह से टेंपो चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। जब भी हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उझानी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर उझानी कोतवाली के बरामलेदव गांव के सभी लोग टेंपो में सवार होकर कछला गंगा घाट से स्नान कर अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी करुआ पुल के पास रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

दरअसल, बरामलदेव गांव के रहने वाले महेश, मीणा देवी, बसंत, अंजली,आरती व कुछ अन्य संभल जिले के चंदौसी कोतवाली के लक्ष्मणगंज के रहने वाले टेंपो चालक मोनी के टेंपो में सवार होकर गंगा स्नान करने के लिए गए थे। गंगा स्नान करने के बाद सभी लोग मोनी के टेंपो में सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार रोडवेज ने टक्कर मार दी। रोडवेज बस की टक्कर लगने की वजह से टेंपो में सवार बसंत और टेंपो चालक मोनी की मौत हो गई। जबकि टेंपो में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उझानी के स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जिनमें कुछ लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा होने की वजह से हाईवे पर जाम लग गया। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर वसंत और टेंपो चालक की मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय