Saturday, May 18, 2024

बरेली में दो बहनों ने की खुदकुशी, पिता बोले-छेड़छाड़ से तंग आकर उठाया कदम,इज्जत की खातिर चुप थे…

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

बरेली। बरेली में दो बहनों ने सुसाइड कर लिया है। एक का शव जमीन पर पड़ा था, जबकि दूसरी बहन का शव फंदे से लटक रहा था। दोनों बहनें घर में अकेली थीं। वारदात के वक्त मां-पिता खेत में गए थे। शाम को लौटने पर उन्हें वारदात के बारे में पता चला। परिजन कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। वे गमजदा हैं, मुंह से बोल नहीं निकल रहे। पूछने पर बस इतना ही बोले- क्या बताएं कि कैसे घुट-घुट कर जी रहे थे हम। समाज में इज्जत बचाने की खातिर थाने में शिकायत नहीं की। इधर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की भाभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि शोहदे से तंग आकर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहनों ने जान दे दी। एक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला तो दूसरी की लाश उसी के पैरों के पास जमीन पर पड़ी मिली। पिता ने पड़ोसी और उसकी भाभी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।
बड़ी बहन बीए और छोटी कक्षा बारह की छात्रा थी।
घटना के बाद आईजी डा. राकेश सिंह व अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। फर्श पर मिली डिब्बी को पुलिस ने आयुर्वेदिक दवा बताया। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। माना जा रहा है कि इससे पुलिस को अहम सुराग हाथ लगेंगे। आत्महत्या करने वाली दोनों बहनों के अलावा तीन बहनों की शादियां हो चुकी हैं। घटना के समय दोनों भाई व माता-पिता खेत पर गए थे। शाम को घर लौटने पर उन्हें घटना का पता चला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे पहले फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। साथ ही तहरीर के आधार पर आकाश और उसकी भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। महिला को हिरासत में लिया गया है। आकाश की लोकेशन दिल्ली में मिली है। आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने भी मौका मुआयना किया। दोनों बहनों के शव जिस तरह मिले हैं, उससे लग रहा है कि उन्होंने फंदा लगाया होगा। इस दौरान एक नीचे गिर गई होगी। परिवार ने आत्महत्या के लिए विवश करने की तहरीर दी है। इस आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी भी पीड़ित परिवार का दूर का रिश्तेदार है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
पिता ने बताया कि बुधवार को वह परिवार के साथ खेत पर काम करने गए थे। शाम को जब उनकी पत्नी खेत से घर लौटीं तो दोनों बेटियों का शव देखा। पास में ही विषाक्त पदार्थ की शीशी पड़ी थी। दोनों के गले पर फंदे के निशान थे। उन्होंने बताया कि पड़ोसी आकाश काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। वह अपने दोस्तों को बुलाकर भी बेटियों को परेशान करता था। इस वजह से दोनों ने घर से निकलना बंद कर दिया था। परिजनों ने बदनामी के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय