Monday, May 6, 2024

गाजियाबाद में दो तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 1.25 करोड़ की अफीम बरामद

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

गाजियाबाद । क्राइम ब्रान्च पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने झारखण्ड से बरेली के रास्ते तस्करी कर लाई जा रही लगभग 1 करोड़ 25 लाख रूपये कीमत की 5 किलोग्राम अफीम सहित 2 अन्तर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर कई महीनों से झारखंड से अफीम लाकर पंजाब, दिल्ली और एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई किया करते थे।

मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच ने नन्दग्राम तिराहे के पास एक स्कार्पियो में झारखण्ड से बरेली के रास्ते तस्करी कर लाई जा रही 5 किलोग्राम अफीम सहित 2 अन्तर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

तस्करों से बरामद 5 किलोग्राम अफीम की अन्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 25 लाख रूपये है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी रवि कश्यप से पता चला है कि वो हाईस्कूल तक पढ़ा है। इससे पहले वो महिन्द्रा कम्पनी हरिद्वार में पेन्ट करने का काम करता था। लेकिन, ज्यादा पैसा न मिलने के कारण वहां से छोड़कर वापस आ गया। इसी बीच इसका सम्पर्क अफीम बेचने वाले बदांयू के बड्डे व थान सिंह से हुआ।

रवि उनसे अफीम लेकर आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने लगा। रवि 2 वर्ष पूर्व अफीम के साथ पकड़े जाने पर बरेली से जेल भी गया था। वापस आने के बाद उसने अपना काम शुरू किया और झारखण्ड से अफीम लाकर थान सिंह व उसके भाई के साथ दिल्ली, एनसीआर व पंजाब में सप्लाई करने लगा।

इस बार गाजियाबाद दिल्ली बॉर्डर के पास 5 किलोग्राम अफीम सप्लाई का ऑर्डर मिला था, माल डिलीवरी करने से पहले आरोपी पकड़े गए। पकड़ा गया दूसरा अभियुक्त तस्कर थान सिंह का छोटा भाई है, जो पिछले 6 माह से दिल्ली, एनसीआर व पंजाब में अफीम की तस्करी कर रहा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय