Friday, May 16, 2025

देवबंद में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक्टिवा सवार दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल, मौत

देवबंद (नागल)। स्टेट हाईवे पर खजूरवाला के निकट किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक्टिवा सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में एक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदनपुर निवासी रीनू पुत्र मेनपाल पडोसी अभिषेक के साथ एक्टिवा पर सवार होकर नागल से अपने गांव लौट रहा था, जैसे ही दोनों खजूरवाला के निकट पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आए किसी अज्ञात वाहन ने एक्टिवा में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनो दूर जा गिरे तथा गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी भिजवाया। जहां से चिकित्सकों ने दोनो को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल ले जाते समय रीनू की रास्ते में ही मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना से उसके परिजनों में कोहराम मच है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय