Wednesday, May 21, 2025

सहारनपुर में त्यागी समाज ने किया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत

सहारनपुर (नागल)। कस्बा नागल में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का त्यागी समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के नशे में तमाम मर्यादाएं भूल गए हैं और अहंकार वश असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। अब भाजपा का पतन निश्चित है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज अपराध चरम पर है तथा भाजपा के सांसद व विधायक निरंकुश हैं। 70 सालों में संसद की गरिमा इतने निचले स्तर पर कभी नहीं गिरी जितनी भाजपा के नेता गिरा रहे हैं।

इस दौरान अजय त्यागी,  शिवकुमार त्यागी, प्रियदीप त्यागी, सतीश त्यागी, विजय त्यागी, भोला त्यागी, बबलू त्यागी, मोहित त्यागी, मुन्नू त्यागी, प्रहलाद त्यागी, राजवीर त्यागी, राजेन्द्र बंसल आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय