Wednesday, June 26, 2024

⁠लखनऊ के VVIP अपार्टमेंट में घुसा मगरमच्छ जैसा जीव,मचा हड़कंप,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

लखनऊ। लखनऊ के विभूतिखण्ड इलाके के विकल्प खंड-3 मल्हौर पुलिस चौकी के पास एक VVIP अपार्टमेंट में उस समय हड़कंप मच गया। जब अपार्टमेंट के सेकेंड फ्लोर पर एक मगरमच्छ जैसा दिखने वाला जीव पहुंच गया। VVIP अपार्टमेंट में गोह के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला जैसे ही अपने रूम में पहुंचती है, उसे एक डरावना जीव नजर आता है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस दौरान महिला के फोन का कैमरा ऑन होता है और यह जीव महिला के फोन के कैमरे में रिकॉर्ड हो जाता है। वहीं, महिला जब उस जीव को देखती है तो उसके होश उड़ जाते हैं। मगरमच्छ जैसा जीव अपने घर में देखकर महिला की चीख निकल जाती है और वह जान बचाकर वहां से भागती नजर आती है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय