Friday, April 25, 2025

उदयपुर और इंदौर बने देश के पहले वेटलैंड शहर, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली। उदयपुर और इंदौर अब वेटलैंड शहर बन गए हैं। शनिवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने खुशी जाहिर करते हुए जानकारी दी कि भारत में पहली बार मध्य प्रदेश का इंदौर और राजस्थान का उदयपुर दुनिया के 31 वेटलैंड मान्यता प्राप्त शहरों की सूची में शामिल हो गए हैं। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकी को एक साथ जोड़कर आगे बढ़ने के दृष्टिकोण का प्रमाण है।

इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंदौर और उदयपुर को दुनिया के 31 वेटलैंड मान्यता प्राप्त शहरों की सूची में शामिल होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मान्यता सतत विकास और प्रकृति तथा शहरी विकास के बीच सामंजस्य को बढ़ावा देने के प्रति भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

भूपेंद्र यादव ने एक्स पर कहा कि यह उपलब्धि भारत द्वारा शहरी और ग्रामीण दोनों केंद्रों में पारिस्थितिकी संरक्षण से समझौता किए बिना हमारे शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास पर दिए गए जोर को दर्शाती है। उन्होंने इस अनूठी उपलब्धि के लिए मध्य प्रदेश और राजस्थान को बधाई दी।

[irp cats=”24”]

वेटलैंड शहर होने के फायदे
इस टैग के साथ अब उदयपुर और इंदौर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, जल स्रोतों के संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा, साथ ही इको ट्यूरिज्म बढ़ेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय