Thursday, July 25, 2024

सहारनपुर में बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर उधम सिंह गुट ने हैट्रिक लगा जीत हासिल की

सहारनपुर (नकुड)। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर उधम सिंह गुट ने हैट्रिक लगा जीत हासिल की। दूसरे गुट ने महासचिव पद पर लगातार तीसरी बार कब्जा किया। चुनाव में 125 मतदाताओं ने वोट डाले।
चुनाव अधिकारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक वोट डाले गए। जिसके बाद तीन बजे मतगणना शुरू हुई। उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर उधम सिंह गुट के प्रत्याशी विनोद कुमार को 55, महिपाल सिंह गुट के यशपाल सिंह को 41 व तीसरे उम्मीदवार अशोक सैनी को 29 मत मिले। जिसमे विनोद कुमार ने 14 मतों से जीत हासिल की।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि इसी तरह महासचिव पद पर महिपाल सिंह गुट के संजीव चौहान ने 66 वोट लेकर मुकेश गुप्ता को आठ मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर हुए एकतरफा चुनाव में राजेन्द्र चौहान ने 125 मतों में से 90 वोट लेकर भारी अंतर से जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष ईश्वर दयाल बर्मन, सह-सचिव राजकुमार त्यागी, सीनियर काउंसलर राजपाल सिंह व राजकुमार सिंह तथा जूनियर काउंसलर पद पर इरफान अली व गुरमीत सिंह ने चुनाव जीता।
बार एसोसिएशन के चुनाव में उधम सिंह गुट ने लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर हैट्रिक लगाई, वहीं महिपाल सिंह गुट ने भी महासचिव पद पर लगातार तीसरी बार कब्जा किया।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता उधम सिंह, पूर्व अध्यक्ष महावीर वर्मा, भरत सिंह, मोहरचंद, सुशील चौधरी, विनोद राठौर, संतोष शर्मा सहित सभी अधिवक्ताओं ने विजयी पदाधिकारियों को विजय मिलने पर मिठाई खिलाकर बधाई दी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,348FollowersFollow
70,109SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय