Tuesday, May 6, 2025

मामा भांजे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर किया घायल, बाइक से जा रहे थे मुज़फ्फरनगर !

कैराना -हाईवे पर पानीपत की ओर से बाइक से मुजफ्फरनगर जा रहे मामा भांजे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मौके पर पहुँची एम्बुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान चिकित्सक ने धर्म सिंह को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बुधवार की सांय पानीपत निवासी धर्म सिंह अपने भांजे मनोज निवासी मुजफ्फरनगर के साथ बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर जा रहे थे। नेशनल हाईवे 709 एडी पर गांव पंजीठ के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
जिसके बाद मामा भांजा दोनों हाईवे पर गिर गए। सड़क पर पड़े दोनों घायलों को देख राहगीरों ने एम्बुलेंस को सूचना दी गई। जिसके बाद एम्बुलेंस व पुलिस मौके पर पहुँची। दोनों को उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया।
चिकित्सक ने धर्म सिंह की हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही घायल मनोज को डिस्चार्ज कर दिया गया। मनोज ने बताया कि उन्हें ज्ञात नहीं है कि किस वाहन ने उन्हें टक्कर मारकर घायल किया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय