Thursday, May 9, 2024

मुज़फ़्फरनगर में जज़्बा दौड़ को केन्द्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, हजारों लोगों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा, 15 अगस्त से पहले ही जिले में जश्न का माहौल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। आज़ादी की 77 वी वर्षगाँठ पूरा देश बड़ी धूम धाम से मना रहा है। जिसमें जनपद में आज रविवार को जज्बा दौड़ का आयोजन किया गया है। जहा केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और प्रशासनिक अधिकारियों सहित हजारों लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है।

आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस से पूर्व समर्पित युवा संगठन के द्वारा इस जज्बा दौड़ का आयोजन किया गया है। जिसमें जनपद के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया हैं। इस दौरान केंद्रीय और राज्य दोनों मंत्रियों ने युवाओं के साथ खूब दौड़ लगाई। इस जज्बा दौड़ के दौरान जगह-जगह नगर वासियों द्वारा फूलों की वर्षा कर दौड़ का स्वागत किया गया। आज की यह जज्बा दौड़ नगर में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से चल कर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापिस मैदान में आकर समाप्त हुई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए जहां केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि देखिए पिछले 3 वर्ष से समर्पित युवा संगठन द्वारा जज्बा दौड़ का आयोजन स्वतंत्रता दिवस के आसपास किया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में पूरे शहर एवं जनपद के युवा भाग लेते हैं और एक अलग से देश भक्ति का माहौल रहता है, समर्पित युवा संगठन हमेशा सामाजिक कार्यों में आगे रहता है। पिछले कई सालों से में लगातार इस संगठन के द्वारा इस दौड़ में भाग लेता हूं एवं जब पूरे रास्ते छह सात साल से 25-30 साल तक के युवा देशभक्ति के बात करते हैं तो एक अलग तरह का जज्बा देखने को मिलता है। देखिए मुझे लगता है कि सब मिलाकर के 10-15 युवा तो होंगे और सबसे बड़ी बात यह है कि कई हजार हमारी छोटी बच्चियां जो उस दौड़ में आगे रहती हैं वह जनपद का माहौल बताता है कि चाहे लड़के हो या लड़कियां हो एक साथ दौड़ रहे हैं तो शानदार माहौल रहता है, यही कहूंगा कि वह कुछ भी कहते रहे यहां तो युवा भारत माता की जय ही बोलेगा।

वही स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल कहा कि आज यह जज्बा दौड़ मुजफ्फरनगर की सामाजिक संस्था समर्पित युवा के द्वारा एक शानदार आयोजन प्रति वर्ष किया जाता है। 15 अगस्त के अवसर पर यह 9वी दौड़ है एवं प्रतिवर्ष हमें इसमें भाग लेने का अवसर मिलता है और हजारों की संख्या में बेटियां, हमारे बच्चे व नौजवान, बुजुर्ग, महिलाये व पुरुष सभी दौड़ते हैं। जहा इसमें राष्ट्रभक्ति का जज्बा कायम होता है।  हमारे प्रधानमंत्री ने इस बार मेरी माटी मेरा देश इसका आवाहन किया है। जिसमें गांव से मिट्टी आएगी व गांव के नौजवान जो शहीद हुए हैं उनको नमन किया जाएगा एवं उनका स्मृति गांव के अंदर लगाया जाएगा। कहा कि मुजफ्फरनगर में हजारों की संख्या में लगातार बच्चे व बेटियां भारत माता की जय बोल रहे हैं एवं वंदे मातरम बोल रहे हैं।

 

 

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय