Monday, April 21, 2025

सहारनपुर में अज्ञात चोरों ने बाइक समेत हजारों रूपए कीमत का सामान किया चोरी

सहारनपुर (नागल)। बीती रात अज्ञात चोर एक टायर पंचर की दुकान से करीब बीस हजार रुपए की कीमत के टायर, ट्यूब चुराकर ले गए। इसके अलावा किसी अज्ञात चोर ने फल खरीद रहे एक व्यक्ति की बाइक चुरा ली।
भाटखेड़ी निवासी विनोद कुमार गांव में ही सड़क किनारे टायर पंचर लगाने का काम करता है। बीती रात अज्ञात चोर दुकान के बाहर रखें बीस हजार रुपए से अधिक कीमत के पुराने टायर ट्यूब चुरा ले गए।
दूसरी घटना में नंदनपुर निवासी आकाश पुत्र अरविंद बुधवार शाम नागल बस स्टैंड पर फल खरीदने आया था, वह पास में ही अपनी बाइक खडी कर रेहडी से फल खरीदने लगा, इस दौरान कोई अज्ञात चोर उसकी बाइक ले उड़ा। दोनों घटनाओं की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें :  सगी बहन ही बनी शिकार: सहारनपुर में भाई ने साथियों संग रची 50 हजार की लूट की साजिश, तीन गिरफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय