Friday, April 25, 2025

नोएडा में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति बनाना है अप्राकृतिक यौनाचार का दबाव

नोएडा। थाना दादरी में रहने वाली एक महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ सहित विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है।

थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी शादी वर्ष 2016 में नई बस्ती के रहने वाले सोनू पुत्र मलखान के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि शादी के समय से ही उनके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहें हैं।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार उसका देवर कर्मवीर उस पर गलत नजर रखता था, तथा उसने कई बार अश्लील हरकत की। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति अप्राकृतिक यौनाचार के लिए उस पर दबाव बनाता था। ऐसा ना करने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता के साथ 24 जून को उसके पति और परिवार के लोगों ने मारपीट की।

[irp cats=”24”]

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पीड़िता ने अपने पति सोनू, देवर सुरेंद्र, कर्मवीर तथा सास ें के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय