Sunday, February 23, 2025

नोएडा में बेखौफ बदमाशों ने दो महिलाओं के गले से सोने की चेन लूटी

नोएडा। बेखौफ बदमाशों ने नोएडा शहर के 2 जगहों से दो महिलाओं के गले से सोने की चेन लूट लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के सेक्टर-62 के पास से आल्टो कार में सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने श्रीमती निशा के गले से सोने की चेन लूट लिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर थाना सेक्टर-58 पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से बदमाशों की तलाश कर रही है।

डीसीपी ने बताया कि इसके अलावा थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-19 के सनातन धर्म मंदिर के पास से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने स्वप्निल मेश्राम की पत्नी श्रीमती श्रुति के गले से सोने की कीमती चेन लूट लिया।

उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीसीपी ने बताया कि लूट के दोनों मामलों में पुलिस को अहम सुराग मिला है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय