Monday, April 21, 2025

UP बोर्ड की कक्षा 12वीं के पेपर हुए लीक,पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन,दो को किया गिरफ्तार

लखनऊ। आगरा में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट पेपर लीक मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कक्षा 12वीं के बायोलॉजी और मैथ का पेपर गुरुवार को परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे बाद आगरा में वाट्सऐप पर वायरल होने लगा। आज इस मामले में आगरा पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। दूसरी पाली में इंटरमीडियट के जीव विज्ञान और मैथ की परीक्षा चल रही थी, परीक्षा 2 बजे शुरू हुई थी कि इसके 1 घंटे बाद ऑल प्रिंसिपल आगरा ग्रुप पर जीव विज्ञान के साथ गणित का पेपर ग्रुप पर डाल दिया गया। इसके बाद विभाग हरकत में आया और संबंधित के खिलाफ FIR दर्ज कराई

 

बता दें कि जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा का पेपर वायरल होने की खबर मिलते ही छात्र विभाग पर सवाल उठाने लगे। इसके बाद विभाग हरकत में आया और संबंधित के खिलाफ FIR दर्ज कराई। जिस नंबर से यह पेपर ग्रुप पर डाला गया, उसका नाम विनय चौधरी लिखा हुआ था, विनय अतर सिंहर इंटर कॉलेज रौझोली किरावली आगरा में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात है।

 

वही एसीपी अरीब अहमद ने बताया कि पुलिस ने इंटरमीडिएट के इस पेपर्स को वायरल करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने अतर सिंह इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र सिंह के बेटे विनय चौधरी ने ये पेपर वायरल किए थे। केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं, देर रात को अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक गंभीर सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ में पुलिस जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें :  पहले यूपी के शहर भी मुर्शिदाबाद की तरह दंगों की आग में जलते थे - योगी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय